Congress
File Photo

    Loading

     नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने मणिपुर (Manipur Congress)  ईकाई के लिए डॉ. के रतनकुमार सिंह  (K Ratankumar Singh) को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। ख़बरों की माने तो रतनकुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन पार्टी की सदस्यता नहीं छोड़ी थी।

    पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर कहा है कि, कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ.ख. रतनकुमार सिंह के प्रस्त्व को मंजूरी दे दी है। उन्हें मणिपुर कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है 

     बता दें कि, इससे पहले  प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष चल्टोनलियन एमो ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। 2017 के चुनाव की बात करें तो 60  सीटों में कांग्रेस को 28  सीट मिली थी। जिसमें से 16 विधायकों ने दूसरे पार्टियों में पलायन कर लिया है। ऐसे समय में जहां कांग्रेस कमजोर हो रही है। इसलिए पार्टी ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाह रही है। बता दें कि, चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है, मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होने वाले है।