Photo: @ANI/ Twitter
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर एक ऑटोरिक्शा की राज्य परिवहन निगम की बस से हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि, जिन लोगों की मौत हुई है सभी ऑटोरिक्शा में सवार थे। यह घटना रामपुरहाट के पास मल्लारपुर में उस समय हुई जब क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही ऑटोरिक्शा की एसबीएसटीसी बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटो रिक्शा में बैठे मजदूरों कि मौके पर ही मौत हो गई।

    बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आठ महिलाएं तिपहिया वाहन में सवार यात्री थीं और नौवां पीड़ित इसका चालक था। उन्होंने कहा कि महिलाएं धान के खेत से घर लौट रही थीं।  घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कहा कि उनके शवों को आरामबाग अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। बस आरामबाग से दुर्गापुर जा रही थी, तभी टक्कर हो गई। और  मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई है।