बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों (Assembly Election Results 2022) के चुनाव नतीजे आ गए हैं। चार राज्यों में भाजपा (BJP) ने वापसी की है। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत का परचम लहराया है। वोटों की गिनती से पहले ही सपा चीफ अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ईवीएम (EVM Politics) से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे। लेकिन अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamta Banerjee) ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए ईवीएम पर सवाल उठाया तो सियासी संग्राम फिर शुरू हो गया है। ममता के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का रिफ्लेक्शन कैसे पता चलेगा ये ममता बनर्जी से ही पूछना चाहिए।

    ज्ञात हो कि बंगाल की CM के बयान पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ममता बनर्जी क्या सोचती हैं पता नहीं, अपनी जीत पर उन्होंने कहा ये जनादेश है। उनकी जीत जनादेश है और दूसरी पार्टी की जीत जनादेश नहीं, लोकतंत्र में जनादेश का रिफ्लेक्शन कैसे पता चलेगा ये ममता बनर्जी से ही पूछना चाहिए। 

    गौर हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि EVM की लूट हुई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें EVM मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए। अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है। ममता ने यह भी कहा कि चार राज्यों में बीजेपी की जीत के पीछे विशाल जनादेश नहीं मशीनरी जनादेश रहा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके और तानाशाही के माध्यम से चुनाव जीतना बीजेपी को 2024 की जीत तक नहीं पहुंचाएगा।