For BJP workers, inflation was a witch earlier, now this inflation has become their brother and lugai: Tejashwi Yadav

  • आरजेडी ने अपने खोये हुए प्रतिष्ठा को वापस लाने और अपनी जड़ें जमाने का काम अब शुरू कर दिया है, साथ ही भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगी : तेजस्वी यादव

Loading

ओमप्रकाश मिश्र 

रांची. भाजपाइयों (BJP) के लिए मंहगाई (Inflation) पहले डायन थी अब यही महंगाई इनकी भौजाई और लुगाई बन गई है। पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम बढ़ते है तो देश में सबकुछ मंहगा हो जाता है और जिसका बोझ आम जनता (Common People) नहीं सह पाती।

अभी हाल में ही झारखंड (Jharkhand) का एक बहुत छोटा मानसून सत्र गुजरा जिसे भाजपाइयों ने भजन कीर्तन और दो समुदाय को लड़ाने का नाटक तमाशा करके गुजार दिया। काश इन्हें थोड़ा  भी सद्ज्ञान मिला होता तो सदन में तबाही मचाने के बजाय सवाल पूछे होते अगर जनता का ख्याल होता तो प्रधानमंत्री महंगाई को सातवे आसमान पर नहीं ले जाते, देश को बेचने का कम नहीं करते। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) ( राजद ) के नेता और बिहार (Bihar) के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज रांची स्थित कार्निवल सभागार में भाजपा के प्रति अपनी उदगार व्यक्त कर रहे थे।   

झारखंड के लोगों में काफी सामंजस्य है

भाजपा की रणनीति और क्रिया कलापों पर अपनी उद्गार व्यक्त करने के अलावा तेजस्वी ने कहा कि बिहार से अलग होने के बावजूद झारखंड के लोगों में काफी सामंजस्य है। जरूरत है उन लोगों को एकजूट करके पुराने तेवर के साथ दल को मजबूत करके सभी जिलों में संगठन को बुथ स्तर से लेकर प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर तक सुदृढ़ किया जाना चाहिए, यही संकल्प लेकर गांवों तक संगठन को फैलाना है और जो भी लोग किसी भी कारणवश दल से दूर हैं या नाराज  हैं उन्हें दल से जोड़ना है। 

नौजवान व्यवस्था परिवर्तन के लिए बेचैन है

उन्होंने कहा कि आज पुरे देश से लेकर बिहार और खास कर झारखंड प्रदेश का सबसे ज्यादा दोहन भाजपा के शासनकाल में हुआ, झारखंड से केंद्र  सरकार को जितना रायल्टी मिलता है उसका किसी तरह का फायदा झारखंड को नहीं मिलता है, इस तरह  केंद्र  सरकार झारखंड राज्य के साथ  सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिसके कारण बेरोजगार नौजवानों की संख्या काफी बढ़ने  के साथ साथ युवाओं में भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है, नौजवान व्यवस्था परिवर्तन के लिए बेचैन हैं। जो आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। 

संगठन को आगे बढ़ाना पड़ेगा

तेजस्वी ने कहा कि सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर दल को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ता को आपसी सामंजस्य के साथ संगठन को आगे बढ़ाना पड़ेगा। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव ने कहा कि लालु प्रसाद ने  शुरू से ही गरीब तबके एवं सामाजिक स्तर के निचले पायदान में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए ही काम किया है। 

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह एवं प्रधान महासचिव  संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में जिस तरह का उत्साह  देखा गया है, इससे ये तय हो गया है कि दल में ईमानदारी के साथ काम करने वाले लोगों को ही प्रोत्साहित किया जाएगा एवं जो करेगा वो पाएगा। 

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, झारखंड श्रम कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, कोषाध्यक्ष सुभाष यादव, संजय सिंह यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, विजय राम प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता  स्मिता लकड़ा, मनोज कुमार, पूर्णेंदू यादव, उपस्थित थे।