Formation of a new party named 'Bharatiya Jantantra Morcha' in Jharkhand

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. झारखंड (Jharkhand) में जातिवाद, धर्मवाद और भाषावाद की गन्दी राजनीति सर चढ़ कर बोल रही है I आम आदमी त्रस्त है, महिलाएं असुरक्षित हैं, आए दिन महिलाएं बेआबरू की जा रही है इसीको ध्यान में रखकर हमारे नेता सरयू राय ने एक नई पार्टी के गठन का निर्णय लिया और आज इस पार्टी को विधिवत स्थापना करने की घोषणा की गयी है सरयू राय (Saryu Rai) द्वारा स्थापित की गयी नवनिर्मित पार्टी ‘भारतीय जनतंत्र मोर्चा’ (Bharatiya Jantantra Morcha) के अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने पार्टी कार्यालय में उक्त आशय की पुष्टि की  तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती के अवसर पर वृहद सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी, यह अभियान अनवरत आगामी 31 दिसम्बर तक चलेगा सदस्यता अभियान के तहत 5 लाख लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई है 

    तिवारी ने कहा कि झारखंड, बिहार सहित देशभर के युवाओं बुद्धिजीवियों सामाजिक कार्यकर्ताओं पर्यावरणविदों तह भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद करने वालों को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा  इस अवसर पर पार्टी प्रतीक के रूप में अंगीकार किए गए ध्वज का भी विधिवत विमोचन पार्टी अध्यक्ष द्वारा किया गयाI इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के उपलक्ष पर पार्टी मुख्यालय में 25 सितंबर को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया  धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़ने वाले विधायक सरजू राय भारतीय जनतंत्र मोर्चा के मुख्य संरक्षक हैं

     राज्य के नौ जिलों मैं पार्टी का विस्तार 

    पार्टी का गठन भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कानू, जयपाल सिंह मुंडा, शहीद गणपत राय, शेख भिखारी,और  सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर किया गया है पार्टी का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त राज्य और पर्यावरण संरक्षण (जंगल जल जमीन) पर रहेगा I इसके अलावा पार्टी पलायन और रोजगार नियोजन, शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल जैसे प्राथमिक विषयों पर जन आंदोलन करती रहेगी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति सहित राज्य के नौ जिलों मैं पार्टी का विस्तार किया गया हैशेष 15 जिलों में भी जल्द ही पार्टी का विस्तार किया जाएगा इसी क्रम में आज भाजयुमो के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने अमेय विक्रमा को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया 

    पार्टी के पदाधिकारियों का भी हुआ चयन

    भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों का चुनाव इस प्रकार किया गया है धर्मेंद्र तिवारी अध्यक्ष – रामनारायण शर्मा और  मुकेश पांडे उपाध्यक्ष, अशोक गोयल कोषाध्यक्ष , निरंजन कुमार सिंह, आशीष शीतल मुंडा, रमेश पांडे और संजीव आचार्य महासचिव  अमेय विक्रमा आईटी सेल के अध्यक्ष, और ओम प्रकाश पांडे कार्यालय प्रभारी चुने गए  इसी तरह जिला अध्यक्षों में रांची महानगर उपाध्यक्ष के लिए  अशोक कुमार सिन्हा, धनबाद जिला उपाध्यक्ष  उदय कुमार सिंह बोकारो – पंकज कुमार राय, जमशेदपुर- सुबोध श्रीवास्तव, चाईबासा- शिव शंकर मुंडा, गिरिडीह- विनोद कुमार सिंह, सरायकेला खरसावां- बुलेट नारायण सिंह, हजारीबाग – अभिषेक पांडे और चतरा जिले  के लिए रोशन कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया