Photo: @ANI/ Twitter
Photo: @ANI/ Twitter

  • सरकार बनते ही होगा किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ

Loading

हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM K Chandrasekhar Rao) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘आज तेलंगाना (Telangana) में कहा जाता है कि मुख्यमंत्री है लेकिन ये मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ये राजा है। राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है। मुख्यमंत्री जनता की आवाज़ को सुनता है और राजा जनता की आवाज़ नहीं सुनता बल्कि वो जो करना चाहता है वो करता है।’

होगा किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ 

तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, आपके सीएम किसानों की आवाज़ नहीं सुनते हैं। तेलंगाना का किसान कह रहा है कि उनको मिर्ची और धान के लिए सही दाम चाहिए तथा कर्ज माफ होना चाहिए। कांग्रेस की जैसी ही यहां सरकार बनेगी वैसी ही किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ होगा और सही MSP मिलेगी। ‘

इस चुनाव में कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी लड़ाई

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,  हम चुनाव में टीआरएस को गिरा देंगे और यह कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी लड़ाई होगी… जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को बर्बाद किया है, और युवाओं से लाखों-करोड़ों की चोरी की है, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि, राज्य में किसानों की विधवाएं रो रही हैं, हजारों हैं जिनके पतियों ने आत्महत्या की, इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

तेलंगाना के लिए अपना खून और आंसू बहाए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना खून और आंसू बहाए और इसके लिए संघर्ष किया। हम भी आपके साथ खड़े रहे। आखिरकार, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी ने अपने लोगों को एक नया राज्य दिया, यह जानते हुए भी कि इससे हमें नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि, चुनाव में कांग्रेस का टिकट योग्यता के आधार पर दिया जाएगा, चाहे आप कितने भी शक्तिशाली हों या आप कितने भी बड़े क्यों न हों। गरीबों, किसानों के साथ नहीं तो कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा। 

भाजपा  टीआरएस की सरकार चाहती है

वारंगल में भाजपा पर तंज कस्ते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, ‘भाजपा जानती है कि कांग्रेस उनके साथ कभी समझौता नहीं करेगी, इसलिए वह तेलंगाना में टीआरएस की सरकार चाहती है। इसका सबूत है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री जितना चाहें उतना पैसा चुरा सकते हैं और बीजेपी सरकार (केंद्र) उनके बाद ईडी नहीं भेजती।