Jharkhand Pradesh Mahila Congress Committee meeting concluded, book "Sachchi Aapke Dwar" was released

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष (Mahila Congress Committee President) गुंजन सिंह (Gunjan Singh) की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन  (Congress Bhawan), रांची (Ranchi) में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं सच्चाई आपके द्वार नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम पुस्तक के विमोचन के साथ ही महिला कांग्रेस की झंडा का लोकार्पण एवं महिलाओं को वर्तमान परिपेक्ष्य में सच्चाई उजागर करने को लेकर शपथ दिलाई गई। 

    इस अवसर पर झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी इन्द्राणी मिश्रा ने सभी को बेटी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस, पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने महिलाओं पर विश्वास कर उन्हें 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था। राहुल गांधी 35 प्रतिशत आरक्षण को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। 

    जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रक्षेपित किया जाए

    उन्होंने कहा कि सच्चाई आपके द्वार पुस्तक को जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रक्षेपित किया जाए। उन्होंने झारखंड महिला कांग्रेस से अनुरोध किया है कि “सच्चाई आपके द्वार” बुकलेट को घर-घर पहुंचाएं। इसके साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस में सोशल मीडिया कमिटी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रखंड स्तर तक सोशल मीडिया की कमिटी बनाएं। नये-नये वोटरों को पार्टी में जोड़ने के लिए एक अभियान चलाएं। वोटर कार्ड बनाने में लोगों को सहयोग करें।  

    महिला कांग्रेस कहीं से कमजोर नहीं है

    प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बन्धु तिर्की ने अपने में कहा कि महिला कांग्रेस कहीं से कमजोर नहीं है। एकजुट होकर एक टीम के साथ पार्टी संगठन में कार्य करें। प्रदेश कांग्रेस कमिटी महिलाओं कांग्रेस के साथ खड़ी है। सरकार में जब भी 20 सूत्री कमिटी बनेगी उसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को जोड़ने  का काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लगातार काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के नेत्री अपने को इतनी मजबूत कर लें की पुरूष नेता चुनाव लड़ने वाले हों तो आपके बगैर चुनाव लड़ न सके। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि कभी भीड़ न बने भीड़ने वाली नेत्री बनें। तभी आपकी पहचान एवं संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में जनाधार ही संगठन की मजबूती है। 

    मोदी सरकार तानाशाही तरिके से सत्ता चला रही

    संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस सभी दलों से काफी मजबूत है। सच्चाई आपके द्वार कार्यक्रम वर्तमान परिपेक्ष्य में बहुत ही सही एवं सटीक है। देश के मोदी सरकार तानाशाही तरिके से सत्ता चला रही है। उनके झूठ से पर्दा उठने वाला है। महिला कांग्रेस ही घर-घर पहुंचकर मोदी सरकार की सच्चाई को जनता के सामने ला सकती है।  

    झारखंड का प्रतिनिधित्व प्रथम रहा 

    झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई दिल्ली में आयोजित महिला कांग्रेस की 38वां स्थापना दिवस में झारखंड का प्रतिनिधित्व प्रथम रहा है। राहुल गांधी की सोच है सच्चाई आपके द्वार पुस्तक के माध्यम से देश की वास्तविक चीजों से अवगत कराएं। केंद्र की भाजपा सरकार जनता को दिग्भ्रमित करने में लगी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर महिलाओं को सम्मान दे तो पुरूष भाई भी सम्मान देने में कमी नहीं करेंगे। महिलाओं को मान-सम्मान एवं समानता का अधिकार देने की जरूरत है। मैं विश्वास दिलाती हूं कि झारखंड में महिला कांग्रेस पार्टी सभी पार्टी से उपर रहेंगी।