
चिक्कानायकनहल्ली. आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा जमकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमलावर है। इस बीच शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव लड़ना नहीं आता। लोगों ने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया तो लोकतंत्र खतरे में है? राहुल गांधी ने 135 करोड़ भारतीयों का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
कर्नाटक के चिक्कानायकनहल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, “2014 से पहले भारत में 2G, 3G और CWG जैसे भ्रष्टाचार घोटाले हुए थे। पीएम मोदी ने भारत के राजनीतिक कामकाज को बदल दिया है। कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, वंशवादी शासन और अपराधीकरण था।”
Chikkanayakanahalli, Karnataka | Before 2014 India had corruption scams like 2G, 3G & CWG. PM Modi has changed the political functioning of India. Under Congress, there was corruption, dynastic rule, & criminalisation: BJP National President JP Nadda pic.twitter.com/XiIaGHD5yx
— ANI (@ANI) March 18, 2023
नड्डा ने कांग्रेस के परिवारवाद के मुद्दे पर कहा, “कांग्रेस राहुल गांधी की रीपैकेजिंग कर रही है। भारत छोटा नहीं है, कांग्रेस के परिवारवाद ने भारत को छोटा कर दिया। कर्नाटक को शिवमोग्गा हवाई अड्डा, केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा, बेलगावी में पुनर्विकास परियोजना और तुमकुरु में एचएएल कारखाना मिला।”
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “राहुल गांधी को चुनाव लड़ना नहीं आता। लोगों ने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया तो लोकतंत्र खतरे में है? राहुल गांधी ने 135 करोड़ भारतीयों का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वह मानसिक रूप से दिवालिया है।”