पार्किंग को लेकर लड़की कर रही थी बहस, महिला SI ने जड़ दिया तमाचा, वीडियो वायरल

    Loading

    बेंगलुरु. सोशल मीडिया पर कर्नाटक के मांडया शहर (Karnataka Mandya City) का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूटी पर बैठी एक लड़की लेडीज पुलिस से बहस कर रही है। साथ ही वह मोबाइल फोन पर किसी से बात भी कर रही है। लड़की स्कूटी (Scooty Girl Slap Police Video Viral) से हटने को तैयार नहीं होती बहस के बीच एक महिला पुलिसकर्मी उसे जोरदार तमाचा जड़ देती है।  

    जिस शख्स ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर (Viral Video) किया है उसने इसे महिला दिवस से जोड़ दिया है। मांडया शहर में 7 मार्च को इस लड़की ने अपनी स्कूटी नो पार्किंग एरिया में खड़ी की थी। पुलिस ने स्कूटी को सीज़ करने की कार्रवाई शुरू कर दी।  इसी बात पर वो लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी।

     वीडियो में लड़की कहती नज़र आ रही है कि,  पुलिस उससे जुर्माना ले सकती है लेकिन स्कूटी को सीज़ नहीं कर सकती। वीडियो में एक पुलिसकर्मी स्कूटी को वहां से ले जाने की कोशिश भी करता है लेकिन लड़की ऐसा नहीं होने देती। लड़की अपनी स्कूटी पर चढ़कर बैठ जाती है और तेज आवाज़ में पुलिसवालों पर चिल्लाने लगती है। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिलाकर्मी उसे तमाचा मार देती है। फिर दूसरी लेडीज कॉस्टेबल लड़की को स्कूटी से हटा देती है।  जिसपर लड़की का गुस्सा और भड़क जाता है। वायरल वीडियो में लड़की के पास हेलमेट नहीं दिख रहा है। वहीं  मौके पर दो महिला कर्मियों की मौजूद नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ एक पुरुष सिपाही भी दिख रहा है।  

    जिसके बाद लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उसकी कम उम्र देखते हुए आगे की कोई कार्रवाई नहीं की।  पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। बता दें कि, लड़की बालिग है और छात्रा है।