Know which 9 mineral blocks of the state will be auctioned
File Photo

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र

    रांची : खनिज धारित क्षेत्रों को खान मंत्रालय (Ministry of Mines) भारत सरकार के निर्धारित नियम और  प्रावधानों के तहत खनिज ब्लॉक तैयार करते हुए नीलामी की प्रक्रिया भूतत्व निदेशालय खान (Directorate of Geology Mines) और भूतत्व विभाग झारखंड (Department of Geology Jharkhand) ने प्रारंभ कर दी है। राज्य के कुल 9 खनिज ब्लॉकों (Mineral Blocks ) की नीलामी (Auctioned) की जाएगी। भूतत्व निदेशालय खान और भूतत्व विभाग झारखंड ने  खनिजों की नीलामी में भाग लेने के लिए विभिन्न समाचार पत्रों और  एमएसटीसी के पोर्टल के साथ विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है।

    यह प्रक्रिया खान मंत्रालय भारत सरकार से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 और मिनरल (ऑक्शन )रूल्स 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत की जा रही है।

    इन खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी

    • रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू 
    • चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला 
    • चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची, 
    • लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला 
    • हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज  ब्लॉक -1, रामगढ़ 
    • हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज ब्लॉक -2, रामगढ़ 
    • मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम 
    • घाटकुरी लौह अयस्क ब्लॉक -1, पश्चिमी सिंहभूम
    • घाटकुरी लौह अयस्क खनिज ब्लॉक -2, पश्चिमी सिंहभूम