National Working Committee of BJP Scheduled Tribes Morcha will have a two-day meeting in Ranchi: Sameer Oraon

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची : आगामी 23 और 24 अक्टूबर को रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (BJP Scheduled Tribe Morcha) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति (National Working Committee) की बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की रुपरेखा निर्धारित करने के लिए एक दिन पूर्व 22 अक्टूबर की शाम मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों (National Office Bearers)की बैठक होगी।

    आज रांची स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित  करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह झारखंड राज्य के लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा झारखंड इकाई को राष्ट्रीय कार्यसमिति को इस तरह का  कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

    जेपी नड्डा उद्धघाटन सत्र में मुख्य रूप से शामिल रहेंगे

    समीर उरांव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उद्धघाटन सत्र में मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। जबकि  सात सत्रों में चलने वाली बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ,राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जुएल उरांव, मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम सहित भारत सरकार के सभी जनजाति केंद्रीय मंत्री, के अलावा  देश भर के 46 जनजाति सांसद ,राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्यगण शामिल होंगे।

    राजनैतिक सहित कई प्रमुख मुद्दो पर चर्चा की जाएगी

    समीर ने कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश भर से आने वाले आदिवासियों की संस्कृति के साथ  पारंपरिक परिधान की झलकियाँ दिखेगी। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत झारखंडी जनजाति संस्कृति और  पारंपरिक नृत्य गायन  के साथ किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उक्त कार्यसमिति बैठक में देश भर के जनजाति समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सहित कई प्रमुख मुद्दो पर चर्चा की जाएगी। साथ ही देश भर के जनजाति समुदाय के बीच भाजपा एसटी मोर्चा के संगठनात्मक संरचना के आधार पर पार्टी के  विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी इसके अलावा देश भर के जनजाति समाज के वीर क्रांतिकारी महापुरुषों के द्वारा किये गए देश एवं समाज के प्रति किए गए कार्यो पर चर्चा होगी।