Nitish kumar, Bihar

    Loading

    पटना. बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का गठबंधन टूट गया है। नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) को इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद अब बुधवार को दोपहर दो बजे नितीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही जदयू नेता तेजस्वी यादव (JDU leader Tejashwi Yadav) उप मुख्यमंत्री पद (Dy CM) की शपथ ले सकते हैं।

    इससे पहले दिन में नितीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल को सात पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। इस दौरान नितीश के साथ तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे।

    राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि, “सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद मैंने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।”

    उन्होंने कहा, “दोनों सदनों के सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ आज सभी बैठकें हुईं। सभी की इच्छा थी कि हम एनडीए छोड़ दें। इसलिए सभी की इच्छा के अनुसार, हमने इसे स्वीकार कर लिया और मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।”

    बिहार विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति कुछ इस प्रकार है:

    कुल सदस्य : 243

    प्रभावी संख्या : 242 (राष्ट्रीय जनता दल का एक सदस्य अयोग्य घोषित)

    बहुमत की संख्या: 122

    महागठबंधन : जनता दल (यूनाइटेड) : 46 (पार्टी के 45 विधायक, एक निर्दलीय), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) : 79

    कांग्रेस : 19

    भाकपा-माले : 12

    भाकपा : 02

    माकपा : 02

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा : 04

    कुल : 164

    भारतीय जनता पार्टी : 77

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) : 01