गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himant Biswa Sarma) ने बुधवार को मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम वैभव’ (Asaam Vaibhav) से नवाजा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रतन टाटा को सम्मानित किया गया।
बता दें कि टाटा को यह पुरस्कार गुवाहाटी में 24 जनवरी को आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान दिया जाना था। हालांकि, वह निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।
Tata Sons & Assam govt are building a big cancer care network together, in which Ratan Tata has a big contribution. So I came to Mumbai to bestow upon the highest Assam civilian award to Ratan Tata: Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/5zdUlxe7a4
— ANI (@ANI) February 16, 2022
ख़बरों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा को असम में कैंसर उपचार संबंधी सुविधाओं को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “टाटा संस और असम सरकार मिलकर एक बड़ा कैंसर देखभाल नेटवर्क बना रहे हैं, जिसमें रतन टाटा का बड़ा योगदान है। इसलिए मैं रतन टाटा को सर्वोच्च असम नागरिक पुरस्कार देने के लिए मुंबई आया।