petrol-diesel-price-in-jharkhand-slash-by-25-rupees-by-26-january-hemant-soren-announce

एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था।

    Loading

    रांची, झारखंड (Jharkhand) में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में राज्य में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने यह बड़ा ऐलान किया है। लेकिन, इस सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ केवल बीपीएल कार्ड (BPL Card) धारकों को मिलेगा। हाल ही में सीएम  हेमंत सोरेन ने ऐलान किया कि, 26 जनवरी 2022 से राज्य में बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल-डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा। 

    देश में पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल दाम आसमान छूने लग गए थे। जिसके कारण लोग काफी परेशान हो गए थे।  बता दें कि, झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की मांग कर रहा था।  एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था।  

    एसोसिएशन का कहना है कि यदि सरकार वैट का दर 22% से कम करके 17% कर दे, तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना था कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसी स्थिति में  झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं।  

    गौरतलब है कि, साल 2021 की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोतरी हो रही थी। इसके बाद दिवाली के मौके पर  केंद्र सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 और 10 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद देशभर में तेल की कीमतों में काफी गिरावट आ गई थी।