पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)
पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) को लेकर राज्य में सियासी संग्राम शुरू है। कांग्रेस 9Congress), आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी (BJP), अकाली दल सहित अन्य दलों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। रविदास जयंती के दिन पंजाब के पठानकोट में पीएम मोदी (PM Modi) ने एक जनसभा को संबोधित किया है। मोदी ने इस दौरान आप और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेला तो दूसरी दिल्ली के युवाओं को शराब का लती बना रही है। 

    ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत के जांबाज अपना शौर्य दिखाते हैं, तो दूसरी पार्टी के नेता वही बोलते हैं जो पाकिस्तान से बोला जाता है। एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेला, दूसरी पार्टी, दिल्ली के युवाओं को शराब का लती बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की करतूतों का साथ देने के लिए अब उन्हें ‘पार्टनर- इन- क्राइम’ भी मिल गया है। आप देखिए, कितनी समानता है, दोनों दलों में।जब अयोध्या में राम मंदिर बनता है, तो दोनों मिलकर विरोध करते हैं।

    मोदी ने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ तब कांग्रेस के लोग थे, क्या इन्हें इतनी समझ नहीं आई कि सीमा से 6 किमी दूरी पर स्थिति गुरुनानक देव जी की तपोभूमि को भारत में रखा जाए। कांग्रेस के लोगों ने पाप किया है, हमारी भावनाओं को कुचला है।

    पीएम ने कहा कि 1965 की लड़ाई में भारत की सेना लाहौल में झंडा फहराने की ताकत के साथ आगे बढ़ रही थी। अगर तब थोड़ा दो कदम आगे जाते तो गुरुनानक देव जी की तपोभूमि हमारे पास होती। दूसरा मौका भी वो चूक गए।

    PM ने कहा कि एक ने पंजाब को लूटा औऱ दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है। ये दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने के बावजूद अब ये दोनों पार्टियां मिलकर नूरा-कुश्ती कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि कांग्रेस अगर ओरिजनल है, दूसरी पार्टी उसकी फोटो कॉपी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पक्का मन बना लिया है- इस बार भाजपा जैसी अनुभवी पार्टी।  देशहित में पंजाब हित में काम करने वाली पार्टी को मौका देना है। मेरा आपसे ये वादा है- हम मजबूर नहीं, मजबूत पंजाब बनाएंगे। वे बोले कि कभी पंजाब की पहचान देश के सबसे खुशहाल सूबे के तौर पर होती थी।लेकिन आज हालात कुछ और हैं, राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, रोजगार के मौके कम हैं, युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है, विभागों के कर्मचारियों को सड़कों पर आंदोलन करने पड़ रहे हैं। 

    मोदी ने कहा कि अभी पंजाब में डबल इंजन की सरकार नहीं है। अभी केवल केंद्र सरकार का इंजन काम कर रहा है। इन स्थितियों में भी हमने पंजाब में नए हाइवेज बनाने, एक्सप्रेसवेज बनाने, यहां उद्योगों को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया।