असम में बाढ़ (Photo Credits-ANI Twitter)
असम में बाढ़ (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: असम में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain in Assam) के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। दरअसल असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। साथ ही भूस्खलन से कई घर तबाह भी हुए हैं। असम में भारी के बाद जो हालात हैं उससे जुड़े कई वीडियो भी सामने आए है। 

    ज्ञात हो कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार लगातार बरसात के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 80 घर बुरी तरह प्रभावित हुए है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार असम के कछार जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हैं।एएसडीएमए के अनुसार कछार जिले के एक बच्चे सहित 3 लोग कल से लापता हैं। एसडीआरएफ, दमकल व आपातकालीन सेवाएं व जिला प्रशासन बचाव कार्य में जुटे हैं। 

    देखें वीडियो-

    वहीं असम के होजई में बरसात के बाद आई बाढ़ के चलते सड़कें, पुल और कृषि भूमि जलमग्न है। हाफलोंग इलाके में मूसलाधार बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया है। बारिश के कारण माईबांग और माहूर के बीच रेल रूट प्रभावित हुआ है। जिसके कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    असम और पड़ोसी राज्यों- मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। आलम यह है कि कोपिली नदी में पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है।