mayor Asha Lakra
File Photo

    Loading

    -ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची: भ्रष्टाचार (Corruption) और काम के प्रति कोताही बरतने वाले नगर आयुक्त के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करने वाली रांची (Ranchi ) की मेयर आशा लकड़ा (Mayor Asha Lakra) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैI आशा लकड़ा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है I आशा लकड़ा झारखंड (Jharkhand) प्रदेश से इस पद पर नियुक्त होने वाली एकमात्र महिला हैं I भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर यह आदेश जारी किया I 

    भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री चुने जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतने बड़े पद से सम्मानित कर भाजपा ने पुरे झारखंड प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है I आशा लकड़ा ने कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें यह पदभार सौंपा गया है उसे वह पूरी निष्ठा से निभाऊंगीI   

    जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही है आशा लकड़ा 

    ज्ञात हो कि रांची की दूसरी बार मेयर का पद संभाल रही आशा लकड़ा एक तेजतर्रार महिला राजनीतिज्ञ के रूप में उभर रही हैI प्रदेश में चाहे भाजपा की सत्ता रही हो या गैर भाजपा की मेयर होते हुए आशा लाकड़ा हमेशा जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही हैI वर्तमान में वह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश की प्रभारी है I वही हाल में ही उन्हें राष्ट्रपति की स्वीकृति से महानदी कोलफील्ड लिमिटेड की नॉन कमर्शियल पार्ट टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है I यह नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है I