death
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली. एक अन्य सनसनीखेज खबर के अनुसार और आंध्र पदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर (Nellore) से एक दिल दहलाने वाली घटना की मानें तो यहाँ बी फार्मा के दो छात्रों ने YouTube ट्यूटोरियल (You Tube Tuotorial) देखकर एक 28 वर्षीय मजदूर का जेंडर सर्जरी (Gender surgery) या लिंग परिवर्तन कर दिया। इसके घातक सर्जरी के बाद उस मजदूर की मौत हो गई। वहीँ मृतक की पहचान प्रकाशम जिले के रहने वाले 28 वर्षीय श्रीकांत के रूप में हुई है जो हैदराबाद में दिनक मजदूरी करता था। सूत्रों के नुसार श्रीकांत कुछ समय पहले से अपनी पत्नी को छोड़कर अकेले रह रहा था।

    दिया था कम कीमत पर ऑपरेशन करने का झांसा

    घटना के अनुसार श्रीकांत, बीफार्मा के इन दो छात्रों के संपर्क में आया और उसने जेंडर सर्जरी कराने की अपनी इच्छा का इन लोगों से खुलासा किया। हालाँकि श्रीकांत प्रक्रिया के लिए मुंबई जाना चाहते थे, लेकिन दोनों अंडरग्रेजुएट्स ने उन्हें सस्ती कीमत पर उनके यहां ऑपरेशन करने के लिए मना लिया। दोनों ने सर्जरी के लिए एक निजी लॉज में एक कमरा किराए पर लिया। दो छात्रों, मस्तान और जीवा ने YouTube पर एक वीडियो का अनुसरण करते हुए ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन दुर्भाग्य से, ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के चलते श्रीकांत की मृत्यु हो गई। घटना का पता तब चला जब लॉज के कर्मचारियों को कमरे के अंदर शव मिला। पुलिस ने उक्त दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

    दोनों छात्र पुलिस की गिरफ्त में

    इधर पुलिस ने यूट्यूब देखकर ऑपरेशन करने वाले छात्र मस्तान और जीवा दोनों को ही अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि वे फिलहाल दोनों छात्रों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं पुलिस के अनुसार पीड़ित प्रकाशम जिले के जरुगुमल्ली मंडल के कामेपल्ली गांव का रहने वाला था।  2019 में उन्होंने अपने चाचा की बेटी से शादी की थी। लेकिन फिर निजी विवादों के चलते वे एक साल के भीतर ही अलग हो गए। ऐसा भी समझा जा रहा है कि, शायद उसने अपनी पत्नी को अपनी लिंग वरीयता के चलते कथित तौर पर तलाक दे दिया था। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।