rape
Representative Photo

    Loading

    चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई के पोरुर में एक 40 वर्षीय महिला का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को थेलियार आगरा के पास एक पारिवारिक मित्र के साथ टैक्सी में यात्रा कर रही एक महिला का कुछ पुरुषों ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

    मिली जानकारी के अनुसार, महिला एक मंदिर उत्सव में शामिल होकर अपने दोस्त के साथ टैक्सी से घर लौट रही थी। अपने परिवार के साथ आई महिला ने अपने दो बच्चों और अपने पति को दोपहिया वाहन पर रात जल्दी घर पहुंचने के लिए घर भेज दिया और खुद टैक्सी से निकली थी।

    इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे जब वह एक दोस्त की टैक्सी से अपने घर जा रही थी, तभी तांबरम-मदुरवोयल बाईपास के मुख्य मार्ग पर एक शख्स ने टैक्सी रोक ली और चालक के साथ मारपीट करने लगा। वहीं, उसके कुछ साथी आ गए और टैक्सी में घुस गए। वहीं, आरोपियों ने महिला के चिल्लाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वे कुछ दूर टैक्सी ले गए। इसके बाद उन्होंने चालक को वाहन से बाहर धकेल दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।  आरोपियों ने महिला के  गहने भी साथ लेकर गए। 

    इसी बीच, चालक ने समझदारी दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने जल्द ही गुप्त सूचना के आधार पर बाकी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 सोने के जेवरात बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूर्या (21), करुप्पिया (28), सुरेश (19), दिनेश (29), संतोष (22) और गणेश (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शराब और गांजा के नशे में थे। इस बीच इस महिला का फिलहाल चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।