(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में हमारे देश में मोदी सरकार ने लड़की की शादी की उम्र 21 वर्ष हो इस विषय का प्रस्ताव संसद में रखा है, ऐसे में बंगाल से जो खबर सामने आ रही है वह दिल दहला देने वाली है। जी हां आपको बता दें कि चौंकाने वाली घटना है पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बर्दवान जिले के कटवा (Katwa) की।

    यहां 16 वर्षीय बालिका (Bengal Minor Marriage)  माध्यमिक परीक्षा देकर अपने घर लौटी, लेकिन घर वापस आकर उसने अपने घर में शादी की धूमधाम और रौनक देकर हैरान रह गई, मानो उसके पैरो तलें जमीन खिसक गई। इसके बाद जो हुआ वह बेहद हैरान करने वाला था। आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला… 

    घर लौटी लड़की ने देखा… 

    जैसे ही छात्रा परीक्षा देकर अपने घर गई वैसे ही घर वालों ने जल्द ही उसके हाथों में मेंहदी लगा दी। इतना ही नहीं बल्कि छात्रा का घर भी मेहमानों से भरा हुआ था। ऐसे में घर में खाना बनाने वाला बावर्ची पकवान बना रहा था। दूसरे कमरे में उसके भावी ससुराल वालों के साथ लड़का बैठा हुआ था। ये सब इतनी जल्दबाजी में हुआ कि लड़की को कुछ भी समझने का समय नहीं मिला। 

    पुलिस को मिली जानकारी 

    लड़की यह सब देख बहुत हैरान थी, उसकी मौसी और चाचा जल्दी से उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, गनीमत ये रही कि तब तक चाइल्ड लाइन तक इस खबर पहुंच चुकी थी। चाइल्ड लाइन की सदस्य सिंदूर सिंठी हाजिर हो गई और पुलिस प्रशासन की इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाबालिग की शादी पर रोक लगा दी है। 

    पुलिस ने रुकवा दी शादी 

    खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत कटवा पंचानन ताला हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के प्रभारी को खबर भेजी गयी। वे परीक्षा समाप्त होने के बाद नाबालिग के घर पर उपस्थित हुए। नाबालिग के घर पहुंचे बीडीओ प्रतिनिधि, कटवा पुलिस चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता व गिधग्राम पंचायत सदस्य और वहां पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने बेटी के माता-पिता और बेटे के पिता को समझा कर शादी रोक दी। आज जहां पूरी दुनिया सब चीजों में इतने आगे निकल रही है वही यह खबर बहुत ही निंदनीय है।