Corona Death
PTI Photo

    Loading

    तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य में 24 घंटे के भीतर 188 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 20,487 नए मामले सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 43 लाख 55 हजार 191 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,484 हो गई है। वहीं राज्य में पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार (16.53) की तुलना में आज पॉजिटिविटी रेट 15.19 प्रतिशत रहा।

    स्वास्थ्य के मुताबिक शुक्रवार को त्रिशूर में सबसे अधिक त्रिशूर 2812 मामले सामने आए हैं। इसके बाद एर्नाकुलम 2,490, तिरुवनंतपुरम 2,217, कोझिकोड 2,057, कोल्लम 1,660, पलक्कड़ 1,600, मलप्पुरम 1,554, अलाप्पुझा 1,380, कोट्टायम 1,176, वायनाड 849, कन्नूर 810, इडुक्की 799, पठानमथिट्टा 799 और कासरगोड 284 मामले दर्ज किए गए हैं।

    वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 22,155 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक हो गए, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 41 लाख 00 हजार 355 हो गई। वर्तमान में राज्य में 2 लाख 31 हजार 792 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 1,34,861 नमूनों की कोरोना टेस्ट की गई। फिलहाल राज्य में 6,13,495 लोग निगरानी में हैं। इसमें से 5,81,858 लोग होम/संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। जबकि 31,637 लोग अस्पतालों में हैं। शनिवार को 2,272 लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया।

    गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 26,010 मामले सामने आए थे, जबकि 177 मौतें दर्ज की गई थी। इसके अलावा 23,535 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए।