Two smugglers arrested with foreign liquor worth one lakh, were taking liquor from Jharkhand to Bihar

    Loading

    ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची. झारखंड (Jharkhand) से बिहार (Bihar) ले जा रहे करीब एक लाख रूपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब समेत पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक स्वीफ्ट डिजायर कार से बरामद शराब को पुलिस (Police) ने अपने कब्जे में ले लिया और रंगे हांथ पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    इस सन्दर्भ में चंदवा थाना प्रभारी मदन शर्मा ने बताया कि एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब (Liqueur) बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल एक टीम गठित कर एनएच-39  के चेक नाका संख्या दो पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार से 750-750 एमएल के ब्लेंडरस प्राइड की 40 और ब्लैक डॉग की 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। 

    दोनों तस्कर रांची के रहने वाले 

    पुलिस मुस्तैदी दिखाकर अवैध शराब को जब्त कर ली और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर रांची के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि ऊंचें दाम की शराब की तस्करी करने वालों में रांची के बेड़ों स्थित अभिनव कुमार सिंह और रांतू के बसंत लोहरा को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों इसके पहले भी शराब की तस्करी में संलिप्त थे। दोनों तस्कर रांची के रहने वाले हैं और शराब बिहार ले जाने का काम कर रहे थे।