किशोर उपाध्याय (Photo Credits-ANI Twitter)
किशोर उपाध्याय (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: चुनावी मौसम में नेताओं के दल बदल का खेल लगातार जारी है। इसी बीच उत्तराखंड (Uttarakhand Assembly Election 2022) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay joins BJP ) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में उन्हें भाजपा चुनाव में उतार सकती है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा।

    किशोर उपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा। 

    गौर हो कि इससे पहले कांग्रेस ने अपनी उत्तराखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बृहस्पतिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हाल ही में उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था।

    वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत की भी पार्टी ने सीट बदल दी है। उन्हें रामनगर की जगह लाल कुआं से पार्टी ने उमीदवार बनाया है।

    उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 70 सीटों पर 14 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।