हाथी ने दौड़ाकर युवक पर किया हमला (Photo Credits-ANI Twitter)
हाथी ने दौड़ाकर युवक पर किया हमला (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो खासा चर्चा का विषय बन जाते हैं। इसी कड़ी में असम से एक बेहद ही चौकानें वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक हाथी खेतों के बीच भागते हुए एक आदमी पर हमला कर रहा है। इस हमले में शख्स बुरी तरह घायल हो जाता है। 

    ज्ञात हो कि असम में इंसानों पर हाथी के हमलों की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह वीडियो भी ऐसा ही है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक जंगली हाथी एक शख्स को दौड़ा रहा है और फिर उस पर हमला कर देता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हाथी के हमले की यह घटना असम के धुबरी जिले की है। बताया जा रहा है जब लोग खेतों पर काम कर रहे थे तब वहां एक हाथी ने हमला बोल दिया।

    देखें वीडियो-

    वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाथी के हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। वीडियो में देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हाथी काफी गुस्से में थे।