
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi), यूपी (Uttar Pradesh), राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सहित उत्तर भारत (North India) में ठंड (Cold Wave) का कहर जारी है। दरअसल पहाड़ों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत में दिख रहा है। पिछले दो दिनों की बात की जाए तो दिल्ली-एनसीआर में ठंड काफी बढ़ गई है। दिल्ली में ठंड के बीच हवा की गुणवत्ता भी बहुत खराब है।
वहीं यूपी के मुरादाबाद, कानपुर सहित कई जगहों पर ठंड के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीरें साझा की है। यूपी में ठंड बढ़ने के कारण मुरादाबाद में कोहरा छाया है जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। एक यात्री ने बताया कि ठंड की वजह से कोहरा बहुज अधिक हो गया है जिससे बहुत परेशानी हो रही है। शीशे पर ओस जमने से साफ नहीं दिखता जिससे गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है।
Uttar Pradesh: Thick fog engulfs Moradabad today, leading to decreased visibility pic.twitter.com/q1qZdeBPnd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2022
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह कोहरा छाया दिखा। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही आने वाले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान सहित कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है।