Will urge Japan to consider investment opportunities in Jharkhand: Nakamura Yutaka

    Loading

    – ओमप्रकाश मिश्र 

    रांची : काउंसिल जनरल ऑफ जापान (Council General of Japan),  नाकामुरा युताका (Nakamura Yutaka) ने राज भवन (Raj Bhavan) में राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) से आज शिष्टाचार भेंट की। इस  अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य प्राकृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत  समृद्ध है। यहां  के घने जंगल, पहाड़, झरने और  जलप्रपात लोगों को आकर्षित करते हैं।

    राज्य में अनेक पर्यटन और विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। उन्होंने  काउंसिल जनरल ऑफ जापान, नाकामुरा युताका से बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि युताका राज्य के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर आनंद प्राप्त कर सकते है।राज्यपाल ने कहा कि राज्य में स्थित रांची विश्वविद्यालय द्वारा 6 माह का जापानी भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स भी  तमाई वनओप्पो इंडिया प्राईवेट लि० के सहयोग से किया जा  रहा है और इस कोर्स में नामांकन के लिए  विद्यार्थियों में उत्साह और रुचि देखा जा रहा है।

    भेंट के क्रम में राज्यपाल  को काउंसिल जनरल ऑफ जापान,  नाकामुरा युताका ने राज्यपाल  को अवगत कराया कि झारखंड राज्य अत्यन्त खूबसूरत है। वे पतरातू गए  थे, वहां का अप्रतिम दृश्य अत्यंत रमणीय है। उन्होंने राज्य की न्यायाचार व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जापान में इन सब बातों का उल्लेख करेंगे और राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने के लिए आग्रह करेंगे।