woman-in-telangana-Suryapet district rubbed-chilli-powder-in-son-eyes-punish-him-for-his-ganja-addiction

अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    Loading

    तेलंगाना: तेलंगाना (Telangana) से एक हैरान कर देने वाले सामने आया है। यहां एक महिला (Woman) ने अपने बेटे को सजा देने के लिए ऐसी तरकीब निकाली जिसे दकह हर कोई दंग रह गया है। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले (Suryapet District) में कोडाद में एक महिला ने अपने बेटे (Son) को गांजा (भांग) का सेवन करने पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर (Chilli Powder) रगड़ दिया।

    अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी मां ने अपने बच्चे को ऐसी सजा दी होगी। इससे पहले भी तेलंगाना में ग्रामीण माता-पिता द्वारा बच्चो की आंखों में मिर्च पाउडर डालने की घटना सामने आई है। 

    सोशल मीडिया  (Social Media) पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं, एक महिला ने अपने 15 साल के बेटे को पोल से बांध रखा है। यह महिला अपने  बेटे के गांजे की लत से परेशान है। जिसके चलते उसने यह सख्त कदम उठाया। महिला ने पहले अपने बेटे को पोल से बांधा। इसके बाद महिला ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर रगड़ दिया। जलन से लड़का चीखता-चिल्लाता रहा। युवक को ऐसा चिल्लाता देख कुछ पड़ोसियों ने महिला को पानी डालने की सलाह देते है। वहीं, आखिर में लड़का अपनी मां से गांजा पीने की आदत छोड़ने का वादा करता है, जिसके बाद उसकी मां उसे छोड़ देती है। 

    बता दें कि, लड़का स्कूल बंक कर रहा था और गांजा पी रहा था। इसलिए उसकी मां ने उसे कड़ी सजा दी। मां अपने बेटे को बार-बार चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी लड़का सुधरने का नाम नहीं ले रहा था। 

    तेलंगाना में ग्रामीण माता-पिता द्वारा बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर रगड़ना, यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, सूर्यापेट जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस तरीके को खतरनाक बता रहे हैं।