Samruddhi Mahamarg, remain close, 12 to 4 pm, 21st, 22nd, November

Loading

  • जालना से संभाजीनगर के वैकल्पिक मार्ग के लिए MSRDC ने जारी की समय सारिणी
  • पावर ग्रिड ट्रांसमिशन की अति उच्च दाब वाली केबल बिछाने और टावर लगाने का काम
छत्रपति संभाजीनगर: बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग पर पावर ग्रिड ट्रांसमिशन की अति उच्चदाब वाली केबल बिछाने और टावर लगाने का काम जारी है। इसके लिए जालना से छत्रपति संभाजीनगर के बीच दोनों छोर से यातायात 21 व 22 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बंद रहेगा। शेष अवधि में यातायात परिचालन जारी रहेगा। बंद अवधि में वैकल्पिक मार्ग से यातायात को डाइवर्ट करने की जानकारी राज्य सड़क विकास महामंडल के अधीक्षक अभियंता व प्रकल्प संचालक रामदास खलसे ने दी। 

उन्होंने कहा कि 21 व 22 नवंबर को दोपहर में 12 से 4 बजे की अवधि में समृद्धि महामार्ग पर जालना इंटरचेंज (IC-14) से सावंगी इंटरचेंज (IC-16) के बीच नागपुर से मुंबई की ओर जाने वाले वाहन निधोना (जालना) इंटरचेंज IC-14 से बाहर निकलेंगे।

 
 
निधोना एमआईडीसी मार्ग से वाहन राष्ट्रीय महामार्ग 753 A (जालना-छत्रपति संभाजीनगर) मार्ग से केंब्रिज स्कूल तक और बाद में दाएं ओर मुड़कर सावंगी बाईपास मार्ग से सावंगी इंटरचेंज क्र. IC-16 (छत्रपति संभाजीनगर) में समृद्धि राजमार्ग पर प्रवेश कर शिर्डी की ओर रवाना होंगे। समृद्धि महामार्ग पर शिर्डी से नागपुर की ओर जाने वाहन सावंगी इंटरचेंज क्र. IC-16 (छत्रपति संभाजीनगर) से बाहर निकलकर मार्ग से (गलत मार्ग) से निधोना (जालना) इंटरचेंज क्र. IC-14 पर समृद्धि महामार्ग पर प्रवेश कर नागपुर की ओर जाएंगे।