GST collection stood at Rs 90,917 crore in June

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने 2021 में अप्रैल माह  2021 की तुलना में अप्रैल 2022 में अपने जीएसटी (GST) राजस्व (Revenue Collection) में 16 प्रतिशत की वृद्धि (Increase) दर्ज की है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। अप्रैल, 2021 में यूपी (UP) का जीएसटी राजस्व 7,355 करोड़ रुपए था, जबकि अप्रैल, 2022 में यह बढ़कर 8,534 करोड़ रुपए हो गया है। 

    आंकड़ों के अनुसार, राज्यों के बीच कुल जीएसटी राजस्व संग्रह के मामले में यूपी देश में पांचवें स्थान पर है। यह संभव हुआ है योगी सरकार द्वारा किए गए सक्रिय वित्तीय प्रबंधन से। ज्ञातव्य है कि जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद यूपी का स्थान है।

    जीएसटी राजस्व संग्रह में वृद्धि के प्रतिशत के मामले में यूपी केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से बहुत आगे है। राज्य ने कोविड महामारी से उत्पन्न अनेक चुनौतियों के बावजूद सरकार द्वारा प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से इस अद्भुत उपलब्धि को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।