अजब प्रेम की गजब कहानी, बिहारी छोरे से ब्याह रचाने फिलीपींस से आई दुल्हनिया

    Loading

    नई दिल्ली: रब ने बना दी जोड़ी यह वाक्य आपने अक्सर कई बार सुने होंगे, कई बार कुछ ऐसा होता है कि इस बात पर यकीन आ जाता है कि वाकई में रब ही जोड़ियां बनाता है, जहां सात समिंदर पार किसी को किसी के लिए भगवान चुन लेता है। न उम्र का बंधन न जगहों की बंदिशें शादी जिस इंसान से होनी है हो ही जाती है, ऐसी ही एक क्यूट सी प्रेमकहानी हम आज आपको बताने जा रहे है। 

    दरअसल अजब प्रेम का यह मामला बिहार के गोपालगंज का है, जहां एक परिवार को विदेशी बहू आई, जो सात समुंदर पार करके शादी के लिए बिहार पहुंची। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिलिपींस की लड़की शादी करने के लिए बिहार के गोपालगंज स्थित एक गांव आई। दोनों की कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। जैसे ही विदेशी दुल्हन यहां पहुंची तो गांव वालों ने भीड़ लगा लिया। इसके बाद जो हुआ 

    शादी करने बिहार पहुंची दुल्हन

    बता दें कि गोपालगंज में बीते बुधवार को मुरार बतरहा गांव एक अनोखी शादी हुई जो अब सुर्ख़ियों में बानी हुई है। जब स्थानीय युवक के प्यार में दीवानी दुल्हन फिलीपींस से चलकर गोपालगंज पहुंची तो लोग देखते ही रह गए। आपको बता दें कि यह मामला गोपालगंज जिले के फुलवारिया थाना क्षेत्र के मुरार बतरहा गांव की है। बीरेंद्र खरवार के 28 वर्षीय पुत्र धीरज खरवार की शादी फिलीपींस की रहने वाली वेलमिंडा डूमरन से बुधवार रात को हुई। ऐसे खास मौके पर गांव के लोग इस शादी के गवाह बने, जबकि विदेशी दुल्हनिया को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ की शादी की चर्चा हो रही है। 

    ऐसे शुरू हुई प्रेमकहानी 

    दरअसल हुआ ये कि दूल्हा धीरज खरवार होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर नौकरी के लिए कुवैत चला गया। वहां पर उसकी मुलाकात वेलमिंडा डूमरन से हुई। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। धीरज ने अपने प्यार को शादी के रिश्ते में बदलना चाहा तो वेलमिंडा इस बात के लिए तैयार हो गई। दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दूल्हे के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और फिर शादी की तारीख तय हुई। 

    विदेशी दुल्हन को देखने पहुंचे गांव के लोग  

    जैसे ही विदेशी दुल्हन गांव पहुंची तो लोग  ही रह गए और बधाई देने के लिए बीरेंद्र खरवार के घर पहुंचे। परिवार समेत गांव के लोगों को दुल्हन बेहद ही पसंद आई। वहीं, विदेशी दुल्हन को भारतीय संस्कृति बहुत पसंद आई, जिससे उसने भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी करने का निर्णय लिया। शादी में सैकड़ों लोग शिरकत करने के लिए पहुंचे।  अब यह अनोखी शादी सुर्ख़ियों में छाई है।