ram-mandir
File Pic

Loading

नई दिल्ली/मुंबई.  अयोध्या (Ayodhya) में फिलहाल निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ी खबर के अनुसार मंदिर का निर्माणकार्य काफी तेजी से पूरा हो रहा है। इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार, मंदिर का 70% निर्माण पूरा हो चूका है। 

दरअसल अब मंदिर निर्माण पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज द्वारा दी गई एक बड़ी अपडेट के अनुसार मंदिर का 70% निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह तक भगवान राम की मूर्ति की स्थापना भी यहां की जाएगी और उसी दिन से भक्तों के दर्शन और पूजा करने की यहां व्यवस्था होगी।

PM मोदी खुद करेंगे मूर्ति स्थापना

जानकारी दें कि स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, जनवरी 2024 में PM मोदी खुद ही राम लला की मूर्ति की स्थापना करेंगे। वहीं चुनाव को लेकर सामने रही खबरों और अटकलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर निर्माण और 2024 के आम चुनाव आपस में नहीं जोड़कर देखना चाहिए।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, “मंदिर निर्माण का काम काफी तेजी से पूरा हो रहा है। रामलला की मूर्ति को एक मंदिर में स्थापित करने से पहले लंबे समय तक एक कपड़े के पंडाल में रखा गया था। जल्द ही उन्हें भव्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मू्र्ति स्थापना के बाद भी राममंदिर का निर्माण कार्य आगे भी जारी रहेगा।

श्रद्धालु दे रहे दिल खोलकर दान

गौरतलब है कि, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। वहीं इस भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने वाले नकद चंदे में भी बढ़ोतरी हुई है। 

ऐसे में अगर नकद चंदे की बात करें तो इसमें पिछले कुछ दिनों में इसमें 3 गुना वृद्धि देखी गई है। यहां हर रोज 1करोड़ रुपये से अधिक का नकद दान आ रहा है। मामले पर ट्रस्ट के अधिकारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि, राम मंदिर दानपात्र को हर 10 दिन पर खोला जाता है। वहीं SBI ने राम मंदिर के दानपात्र में दी जाने वाली रकम की गिनती के लिए और उसे ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा करने के लिए बाकायदा 2 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया हैं।