ayodhya ram mandir

Loading

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां अयोध्या (Ayodhya) में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बाबत उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी दें कि, राम मंदिर का 70% निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके हैं।

पाठकों को बता दें कि, मंदिर निर्माण तीन चरणों में पूरा होगा। इसमें पहला चरण आगामी अगस्त 2023 तक पूरा होगा। वहीं दूसरा चरण दिसंबर 2024 में, जबकि 2025 तक मंदिर अपना पूर्ण आकार ले चुका होगा। वहीं जनवरी 2024 में मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू हो सकेगा। पता हो कि, इस भव्य मंदिर निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। वहीं कुल खर्च का अनुमान करीब 1800 करोड़ रुपए लगाया गया है।  

वहीं अब अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। गर्भ गृह ऐसे बनाया जा रहा है कि राम लला की मूर्ति पर राम नवमी के दिन सूर्य की किरणें अभिषेक करें। उस दिन पांच मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर रहेंगी। इसे सूर्य तिलक कहा गया है।गौरतलब है कि, राम मंदिर का निर्माण का काम बीते 5 अगस्त, 2020 को PM नरेंद्र मोदी के आधारशिला रखने के साथ शुरू हुआ था। 

इधर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि, राम मंदिर के लिए आने वाले चंदे में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और निकट भविष्य में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर व्यवस्था करनी पड़ेगी। दरअसल बालाजी मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी रोजाना दान के रूप में आने वाली रकम की खुद गिनती करते हैं।