, Crime, Maharashtra,

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़के को एक खंबे से बांधकर उसे पीटा गया। जानकारी के अनुसार, इस लड़के को एक लड़की व्हाट्सएप पर मैसेज भेजती थी। इस बात का पता चलने पर लड़की के घर वालों ने लड़के के घर में जाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उस लड़के को अपने घर के सामने लाकर खंभे में बांधकर पीटा। वहां मौजूद लोगों ने नज़ारे का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

    सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन आ गई। उन्होंने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर भवानीपुर गांव का है। 

    यहां के रहने वाले रिजवान ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही निवासी हाजी शाह आलम, हाजी छेदा कैफुलवरा, हसनैन और शोएब ने मिलकर उसके भाई मोहम्मद तकी के साथ पहले घर में आकर मारपीट की। इसके बाद उसे अपने घर के सामने खंभे में बांधकर जमकर पीटा। 

    रिजवान के अनुसार, इन लोगों के घर की एक लड़की मोहम्मद को व्हाट्सएप मैसेज भेजती थी। इस बात का पता चलने पर लड़की के घर वालों ने मोहम्मद के साथ ऐसा व्यवहार किया। रिजवान ने बताया कि, लड़की के घरवालों ने उसके भाई को खंभे से बांधने के उसे करीब 2 मिनट में 50 जूते मारे, जिससे मोहम्मद को काफी चोट आई। यह देख वहां लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने  बीच बचाव करने के बाद मोहम्मद तकी को छुड़ाया गया। हालांकि, इस पूरी घटना में मोहम्मद तकी काफी घायल हो हो गया था। इसके इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में इसको भर्ती कराया गया है।