A boat capsized in the Ghaghra River in Ambedkar Nagar.
ANI Photo

Loading

आंबेडकर नगर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार (7 जून) को घाघरा नदी (Ghaghra River) में एक नाव पलटने के बाद डूब गई। नव में कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से 9 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल तीन लोग लापता है। बचाव अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने कहा, “अंबेडकर नगर में घाघरा नदी में एक नाव पलट गई। नाव में 12 लोग सवार थे। 9 को बचा लिया गया और 3 लापता हैं। पुलिस बल और गोताखोर बचाव अभियान चला रहे हैं।”

पुलिस के मुताबिक जो लोग डूबे हैं वो लोग घूमने के लिए आए थे। नाव जब नदी के बीच में थी तब सेल्फी लेते हुए संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। स्थानीय लोगों ने 9 लोगों को बचा लिया लेकिन लड़कियां अभी भी लापता है। नदी से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस बल और गोताखोर बचाव अभियान चला रहे हैं।