ajay-mishara-teni

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता ने दूसरी बार प्रचंड जीत मिली है। 270 सीट जीतकर भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। भाजपा ने लखीमपुर खीरी जिले में पड़ने वाली सभी आठ सीटों पर भाजपा ने कब्ज़ा कर लिया। जिले में हुई क्लीन स्वीप से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बड़ी राहत मिली है। किसानों के साथ हुई घटना के बाद भी ऐसी जीत मिलने के बाद केंद्रीय आलाकमान टेनी का कद बढ़ा सकती है। 

    कैबिनेट में बढ़ सकता है कद 

    लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद से विपक्षी दल भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। वह लगातार मोदी से अजय टेनी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करते रहे हैं। वहीं अब जब जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने फिर से कब्ज़ा करने के बाद बैक फुट पर चल रहे टेनी अब खुलकर आकर फ्रंट फुट पर खेलेंगे। जानकार मानते हैं कि इस जीत के बाद केंद्रीय मंत्री मंडल में टेनी का प्रमोशन भी हो सकता है।

    ऐसा रहा चुनावी परिणाम:

    • पलिया से भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी को 101129 वोट, सपा के प्रीतइंदर सिंह को 63681 वोट 
    • गोला सीट पर भाजपा के अरविंद गिरि को 84224, सपा के विनय तिवारी को 52338 वोट मिले 
    • निघासन सीट पर भाजपा के शशांक वर्मा को 1,14,821 वोट मिले, सपा के आरएस कुशवाहा को 73972 वोट 
    • श्रीनगर सीट पर भाजपा की मंजू त्यागी को 73121 वोट, सपा के रामसरन को 63112 वोट 
    • धौरहरा से भाजपा के विनोद अवस्थी को 111361 वोट, सपा के वरुण चौधरी को 87003 वोट 
    • लखीमपुर सदर में 18 वें राउंड तक भाजपा के योगेश वर्मा 59168 वोट, सपा के उत्कर्ष वर्मा को 56631 वोट 
    • कस्ता सीट पर भाजपा के सौरभ सिंह सोनू को 1,02,865 वोट, सपा के सुनील लाला को 88742 वोट 
    • मोहम्मदी सीट पर 15 वें राउंड तक भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह को 5902वोट, लोकेंद्र के निकटतम प्रतिद्वंदी को 51343 वोट

    दो सीट 40 हजार से ज्यादा वोट से जीता

    लखीमपुर खीरी में विधानसभा की आठ सीटें आती हैं। उन सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। वहीं दो सीटों पर उम्मीदवार 40 हजार से ज्यादा वोटो से जीते हैं। इसमें निघासन विधानसभा और पलिया विधानसभा शामिल है।