Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने दूसरी सूची में दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसके तहत बहेरी से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा से बहोरनलाल मौर्य को टिकट दिया है। 

    ज्ञात हो कि, इसके पहले भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के लिए 107 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिरायु (प्रयागराज), ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को मथुरा से टिकट दिया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में जहां 80 प्रतिशत मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है, वहीं 20 प्रतिशत का टिकट काट नए उम्मीदवार उतारे हैं।

    18 साल बाद कोई मुख्यमंत्री लड़ेगा चुनाव 

    भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को उनके गृह जनपद गोरखपुर से मैदान में उतारा है। इस निर्णय के बाद योगी 18 साल बाद पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ेगा। योगी के पहले 2003 में मुलायम सिंह यादव ने गिन्नौर से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने थे।