सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)

  • बाढ़ और बारिश से पीड़ित किसानों को राहत, दो अरब 82 करोड़ दिए
  • किसानों की सहायता के लिए 74.50 करोड़ रुपये की एक और किश्त जारी की
  • 48 जनपदों के 8 लाख 27451 से अधिक पीड़ित किसानों को मिलेगी राहत
  • सितंबर और अक्‍टूबर में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों की फसल हुई थी बरबाद

Loading

लखनऊ : यूपी में बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार अभी तक बारिश से नुकसान झेल रहे 8 लाख 27 हजार 451 किसानों को अभी तक 2 अरब 82 करोड़ दो लाख 57858 रुपये दे चुकी है। सरकार ने इसी क्रम में झांसी, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ समेत 48 जिलों के लिए 74 करोड़ 52 लाख 94208 की एक और किश्त जारी कर दी। 

सरकार प्रदेश के अन्‍नदाता किसानों को हर तरह से राहत देने का काम कर रही है। पिछले दिनों बाढ़ और भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद सरकार ने फसल नुकसान का आकलन कर किसानों के लिए राहत पैकेज जारी किया था।  सरकार ने शुरुआत में 4,77,581 किसानों को कुल 1,59,28,97,496 रुपये (लगभग 160 करोड़ रुपये) जारी किए थे। सर्वेक्षण के बाद चिन्हित शेष 1,39,863 किसानों को कृषि निवेश अनुदान के वितरण के लिए रू. 48,20,57,668 जारी किया गए थे। 

वितरण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

राहत आयुक्त की वेबसाइट पर तीन नवंबर तक 8,27 हजार 451 प्रभावित किसानों के लिए 2 अरब 82 करोड़ 2 लाख 57 हजार 858 की मांग की गई। इसके पहले 48 जनपदों के कुल 6 लाख 17444 किसानों को 2 अरब 7 करोड़ 49 लाख 55164 की धनराशि जारी की जा चुकी है। ऐसे में सरकार ने 74 करोड़ 52 लाख 94208 रुपये की एक अन्य किश्त भी तीन नवंबर को जारी कर दी। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को धनराशि जारी करने के साथ ही जल्द ही इसके वितरण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

44 जनपदों के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था 

सितंबर और अक्टूबर की शुरुआत में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से करीब 44 जनपदों के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था । इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने पीड़ित किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने का ऐलान किया था। सरकार ने 6 लाख से अधिक किसानों को मुआवजा देने का काम किया है। यह मुआवजा राशि जिला कोषागार से सीधे किसानों के बैंक खाते (डीबीटी) में ट्रांसफर की जा रही है। सरकार राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

पूर्वांचल में हुआ था सबसे अधिक किसानों को नुकसान 

मुख्‍यमंत्री के निर्देश के बाद बाढ़ प्रभावित जिलों में नुकसान के आकलन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के कारण फसल के नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण के आदेश दिए थे। बाढ़ से पूर्वांचल जिले के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे । सीएम योगी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा भी लिया था।