CM Yogi Amit Shah JP Nadda

    Loading

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

    यह बैठक नड्डा के आवास पर हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे।

    खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि रामपुर सीट उसने सपा से छीन ली। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है। (एजेंसी)