cm yogi

    Loading

    गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) करने के बाद जनता दर्शन (Janta Darsan) में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाएगा। रविवार को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना की थी। सोमवार को भी उनकी दिनचर्या प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना से शुरू हुई। इस निमित उन्होंने गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से जनकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सम्पन्न हुआ। 

    रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और करीब 300 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक वह खुद गए और बड़े इत्मीनान से एक-एक कर सबकी बात सुनी। सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर समस्या का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा। 

     सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है

    कई फरियादी गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने कहा इस्टीमेट उपलब्ध होते ही भरपूर मदद की जाएगी। पैसे के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा। जमीन कब्जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। जमीन कब्जा करने या दबंगई करने वालों को करारा कानूनी सबक सिखाया जाएगा। सीएम से मिली आश्वस्त के बाद सभी फरियादी संतुष्ट नजर आए।

    धन्य हो महाराज जी! आपके किरपा से पक्का मकान बनि गइल

    धन्य हो महाराज जी! आपके किरपा अउर असिरबाद से अब हमरो  पक्का मकान बनि गइल। एक बेर ले त अइसन लगत रहल की हम्मन के जिनगी मड़ईये में बीती जाई, लेकिन आप हमरे जइसन न जाने केतना जनी के पक्का मकान के मालिक बना दिहलीं। अब महाराज जी बस आपके साथे फोटो खींचवउले के इच्छा बा। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में भोजपुरी बोली में भावनाओं की यह अभिव्यक्ति बौने कद की महिला, गोला क्षेत्र के ग्राम बरहल निवासी उषा के हैं। जनता दर्शन में लोग सिर्फ अपनी परेशानियां लेकर ही नहीं आए थे। कुछ मुख्यमंत्री से मिले संबल के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने भी पहुंचे थे। इन्हीं में शामिल थीं बौनी महिला उषा। जनता दर्शन के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उषा ने उन्हें बताया कि उन्हें सरकारी योजना से आवास मिल गया है और इसके लिए वह धन्यवाद देने आई हैं। उषा ने सीएम योगी से उनके साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। आग्रह स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।