Congress released the list of 30 star campaigners including Sonia Gandhi, Manmohan Singh, Raj Babbar ahead of UP elections
File

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले कांग्रेस (Congress) ने अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट (Star Campaigners List) जारी कर दी है। सोमवार को जारी लिस्ट में कुल 30 स्टार कैंपेनर्स के नाम शामिल हैं। इनमें सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और एक्टर से नेता बने राज बब्बर (Raj Babbar) के नाम शामिल हैं। 

    सोमवार को जारी लिस्ट में कुल 30 स्टार कैंपेनर्स के नाम शामिल हैं। इनमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राज बब्बर के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आज़ाद, सचिन पाइलट, भूपेश बघेल, अशोक गेहलोत, भूपेंद्र सिंह हूडा, सलमान खुर्शीद के नाम शामिल हैं। 

    इसके अलावा इस लिस्ट में, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, वर्षा गायकवाड़, दीपेंद्र सिंह हूडा, हार्दिक पटेल, फूलो देवी, सुप्रिया श्रीनाटे, इमरान प्रजापति, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौक़ीर आलम के नाम शामिल हैं।    

    दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने इससे पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां समेत 50 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके अलावा दूसरी लिस्ट में कांग्रेस कई और महिलाओं को भी टिकट दिया था। बीते गुरुवार को जारी लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम थे, लिस्ट में 16 महिलाओं को टिकट दिया गया था। 

    बता दें कि, कांग्रेस द्वारा जारी पहली लिस्ट में कुल 125 उम्मीदवार के नाम शामिल थे, इनमें 50 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। गौरतलब है कि, कांग्रेस यूपी में महिलाओं के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में है। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ नारा दिया है।