Congress
File Photo

    Loading

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची को जारी कर दिया है। तीसरी सूची में 89 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अपनी इस सूची में 37 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। 

    जाने किसे कहां से मिली सीट:

     

    ज्ञात हो कि, कांग्रेस ने यूपी चुनाव (UP Chunav) में अकेले मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पार्टी ने अभी तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं आज जारी की गई लिस्ट के बाद 255 सीटों पर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

    आठ चरणों में UP Chunav

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होने वाला है। पहला चरण 10 फरवरी को, दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी, चौथे चरण की 23 फरवरी, पांचवे चरण की 27 फरवरी, छठे चरण की 3 मार्च और सातवे चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी। वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी।