Union Minister Kaushal Kumar Kishore
Union Minister Kaushal Kumar Kishore Pic Source: Twitter

Loading

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल कुमार किशोर के के घर से  एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। युवक के सिर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के पिस्टल से गोली चली है। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके से पिस्टल पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर जांच में जुटी है।

वारदात के वक्त बेटा दिल्ली में था: केंद्रीय मंत्री 
मामले में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लखनऊ के  दुबग्गा स्थित (जहां युवक का शव मिला है) आवास पर उनके बेटे और दोस्त रह रहे थे। उन्होंने कहा कि अब किन हालातों पर गोली चली है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यह जांच का विषय है। साथ ही कहा कि जिस वक्त यह वारदात हुई है उनका बेटा विकास किसोर दिल्ली में था, लेकिन मौके से उसकी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस जांच पड‍़ताल में जुटी है।

मृतक के परिजनों ने दी तहरीर
मृतक विनय श्रीवास्तव के परिवार वालों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें 5 दोस्तों का नाम सामने आ रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री का बेटा विकास किसोर बेटे का नाम शामिल नहीं है। मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव का अजय यादव, अंकित वर्मा वशीम औ बाबा पर हत्या करने का शक है। पुलिस चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री के बेटे का नाम तहरीर में शामिल है कि नहीं यह बात क्लीयर नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड‍़ताल कर रही है।