
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश (UP) के देवरिया में सोमवार को यानी आज तड़के करीब 3 बजे दो मंजिला मकान के ढहनें (Collapse) से एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत (Death) हो गई है और एक सदस्य घायल है। जिसके बाद अब परिवार को दैवीय आपदा के अनुसार शासन द्वारा हर सदस्य को 4 लाख रुपये देने का निर्देश दिया गया है।
Ani रिपोर्ट्स के मुताबिक देवरिया के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 4 में से 3 सदस्यों की मृत्यु हुई है। मृत्यु के बाद जो शासकीय सहायता दी जानी चाहिए वह हम दे रहे हैं। दैवीय आपदा में शासन के निर्देश हैं। जिसमें 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति सहायता दी जाती है। उस हिसाब से इनको 12 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
4 में से 3 सदस्यों की मृत्यु हुई है। मृत्यु के बाद जो शासकीय सहायता दी जानी चाहिए वह हम दे रहे हैं। दैवीय आपदा में शासन के निर्देश हैं जिसमें 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति सहायता दी जाती है। उस हिसाब से इनको 12 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी: जितेंद्र प्रताप सिंह, DM, देवरिया https://t.co/pIMMoWuFDI pic.twitter.com/NPDlFIQl50
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2022
बता दें कि यह दर्दनाक हादसा देवरिया जिले (Deoria Distict) के अंसारी रोड (Ansari Road) का है। जिसमें मृतकों में दो साल की बेटी और उसके माता-पिता हैं। बता दें कि इसके अलावा एक महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह महिला मृतक व्यक्ति की मां है। हादसे के वक्त वो किसी काम से उठी थीं और वह घर के बाहर आई थीं।