Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya laid the foundation stone and inaugurated 207 projects costing Rs 180 crore in Deoria

  • 307 किलोमीटर सड़क का निर्माण/चौड़ीकरण /सुदृढ़ीकरण होगा
  • किसान कृषि में क्रांति करें, देश का विकास कृषि में निहित

Loading

लखनऊ : देश का विकास कृषि (Development Agriculture) में निहित है। किसान कृषि मेले का लाभ उठाकर कृषि में क्रांति लाए और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए। कृषि मेला किसान के लिए सौगातों का मेला होता है,अतः किसानों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उक्त  विचार प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद  देवरिया के  आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में तीन दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक मेला/प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि कृषि मेला में किसानों को नई-नई योजना और तकनीकी के विषय में जानकारी मिलती है जिससे किसानों के प्रगति की राह खुलती है। उपमुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार  विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में  5 महिलाओं को गोद भराई और एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर अन्नप्राशन  संस्कार किए।

feeding child Deputy CM

इस अवसर पर  उपमुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया के विकास से जुड़ी कुल 207 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के तहत जनपद में लगभग 180 करोड़ रुपए की लागत से 306.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण/चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण होगा और तीन लघु सेतु जनता को उपयोग हेतु उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हेतिमपुर-मडुवाडीह मार्ग और देवरिया-बैतालपुर मार्ग के लिए क्रमश 35 और 58 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। 

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब आदमी भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जारी धन डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत गरीबों के  खाते में पहुंच रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब आदमी भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रविंद्र शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद देवरिया में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं को शुरू करने और पूर्ण करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सड़को को गड्ढा मुक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कई अतिथि मौजूद थे

इससे पहले कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने  उपमुख्यमंत्री को राम मंदिर के मॉडल का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक सदर डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक हाटा, पवन केडिया, विधायक काली प्रसाद, विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक गंगा कुशवाहा, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र,  अंतर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, सुब्रत शाही, नीरज शाही, अंबिकेश पाण्डेय सहित विभिन्न कई अतिथि मौजूद थे।

Memento of model of Ram Mandir

187 परियोजनाओं का शिलान्यास

13 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से तरकुलवा बंजरिया मार्ग के 6.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढिकरण होगा। इस कार्य  को दिसंबर 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बंजरिया देवरिया घुस मार्ग के 5.75 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढिकरण होगा। इस कार्य के लिए 10 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना को भी दिसंबर 2021 में पूर्ण कर लिया जाएगा। 14 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से रतनपुर महुआपाटन से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग के 7.20 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा। 21 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से लाहिलपार महुआटन करौदा मार्ग के 12.10 किमी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा। 11 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से मझौली चनुकी सोहगरा मार्ग के 8.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढिकरण किया जाएगा।10 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से मुसैला से भागलपुर मार्ग के 5.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य इसी वर्ष दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा।     

लोकार्पण कार्य (सड़क) कुल 17 कार्यों का लोकार्पण हुआ

2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 4.35 किमी लंबे अकटहिया प्राथमिक विद्यालय से नकटा पुल और पिच रोड से मेदनापुर मोड़ और हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग कार्य का नवनिर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया। 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 4.50 किमी लंबे पड़री पिच मार्ग से चरियांव खास होते हुए नहर की पटरी-केशवबारी संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ। 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से सलेमपुर मझौली मैरवां मार्ग से जंजीरहा संस्कार भारती विश्वविद्यालय होते हुए ताली बाजार बिहार बार्डर तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

3 सेतुओ का लोकार्पण हुआ

4 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम विरवा के घाट से शेर सिंह यादव के घर के पश्चिम नाला पर बने पुल का लोकार्पण किया गया। 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने सूरजपुर-हरैया के बीच मझना नाले पर 5 गुणे 10 मी. स्पान आर.सी.सी. लघु सेतु का लोकार्पण किया गया। भुजौली कालोनी में कुर्ना नाले पर 3 गुणे 10 मी. का लघु सेतु पहुंच मार्ग,  अतिरिक्त पहुँच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कुल 3 करोड़ 45 लाख की लागत से किया गया।