लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने जनपद कानपुर नगर के अंध विद्यालय नेहरू नगर में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित जिला संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती आज सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और सबको शुभकामनायें दीं और कहा कि लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिया गया जय जवान-जय किसान के नारे में अटल बिहारी ने जय विज्ञान कह कर उसमें एक कड़ी और जोड़ी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के लक्ष्य को प्राप्त करने के क्रम में जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान को आगे बढ़ाया और जय अनुसंधान का नारा दिया। उन्होंने कहा कि वाजपेई के द्वारा रोपित विजय संकल्प का बीज आज वटवृक्ष की तरह खड़ा है। उन्होंने उनके प्रेरक संस्मरणों की याद ताजा की। अटल की संघर्षमय जीवन यात्रा और कविताओं के माध्यम से किए गए जन जागरण और देश और समाज के लिए किए गए योगदान की चर्चा की।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अटल बिहारी वाजपेई की 98वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मौर्य ने कहा कि आज अटल की रास्ते पर सरकार चल रही है। वाजपेई ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना लाकर के देश में सड़कों का जाल बिछाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव में भी हाईवे जैसी सड़कें बनवाई। पूज्य अटल बिहारी का जीवन अपने आप में हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने राजनीति में कभी व्यक्तिगत वैमनस्यता नहीं पाली। लोकतंत्र में जनता की सेवा कैसे की जाए, यह अटल के जीवन से सीखा जा सकता है।
पार्टी कार्यालय कानपुर में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से भेंट कर संबोधित किया।
श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे है।पूज्य वाजपेयी जी के द्वारा रोपित विजय संकल्प का बीज आज वटवृक्ष की तरह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के रूप में विराजमान है l pic.twitter.com/gcMEpqfXsZ— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 25, 2022
पूरी दुनिया में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है
उन्होंने कहा कि अटल के रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश में अनुसंधान को बढ़ावा दिया है और कोरोना की वैक्सीन का अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया है। आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब अटल के रास्ते पर चलकर भारत विश्व गुरु बनेगा। 10 से 12 फरवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की मंत्री समूह द्वारा 16 देशों की यात्रा की गई है और 7 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के एम ओ यू हुए हैं। पूरी दुनिया में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। कई देशों के उद्यमियों ने जो चीन में निवेश कर रखे हैं वह चीन से हटाकर उत्तर प्रदेश में अपने कंपनियों को शिफ्ट करना चाहते हैं।
आज कानपुर के नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित जिला संगोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही विद्यालय के बच्चों से भेंट की। pic.twitter.com/Yv0J3YTOZT
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 25, 2022
इनकी थी उपस्थिति
इस अवसर पर दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्रों द्वारा स्वागत गीत स्वर्ग है उतरा आज धरा पर तथा सरस्वती वंदना मां सरस्वती शारदे गीत डॉ. प्रतिभा गुप्ता, संगीत प्राचार्या के संचालन में दृष्टिबाधित छात्र हिमांशु तिवारी, कृष्णा वर्मा, कृष्णा शर्मा, अमित प्रजापति, निखिल, नीलेश, नूर हसन, सतनाम आदि ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मौर्य ने सभी दृष्टिबाधित छात्रों से मिले और उन्हें अपने हाथों से कंबल उपहार स्वरूप वितरण किया और उनके सुरीले गायन की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनको कार्य को सराहा, साथ ही उन्होंने दोबारा आकर संगीत के छात्रों से संगीत सुनने का वादा भी किया। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय, एम.एल.सी. अरूण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, डॉ. बीना आर्या, सुनील बजाज आदि लोग उपस्थित रहे।