Representative Photo
Representative Photo

    Loading

    उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश (UP) से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक नई नवेली दुल्हन (Bride) ने नशे में अपने पति (Husband) और ससुराल वालों के साथ ऐसी हरकत की है कि अब पति उसके चंगुल से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहा है। दुल्हन की हरकतों के बारे में जान कर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला  

    दरअसल, ये मामला यूपी के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) से सामने आया है। जहां पर एक शख्स का आरोप है कि उसकी नई नवेली दुल्हन कई तरह के नशे करती है। जिनमें शराब और भांग शामिल (Alcohol and Cannabis) है। नशा करने के बाद घर में खूब हंगामे के साथ मारपीट भी करती है। पति का कहना हैं कि घटना वाली रात पत्नी ने उसे करीब 12 बजे जगाया और फिर जमकर झगड़ा हुआ। इतना ही नहीं इस हंगामे में उसने चूड़िया तोड़ दी और अपना सिर दीवार पर पटक दिया। 

    पति के साथ मारपीट कर महिला ने उसके हाथ और छाती पर अपने दांतों से काट लिया। महिला की हरकतें यहीं नहीं रुकी। उसने अपने बुजुर्ग ससुर को भी नहीं छोड़ा उसे जान से मारने की धमकी देने लगी। उसके ऐसा करने पर ससुराल वाले घबरा गए और डर कर इस बारें में सारी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पति अब अपनी नशेड़ी पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहा है।