Rape
File Photo

    Loading

    मेरठ. मेरठ जिले में ससुर ने अपनी बहु का रेप करने का  मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस बात की जानकारी पाने पति को दी. जिसके बाद उसके पति ने पीड़िता का साथ देने के बजाए उसे पिटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले की  शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    पीड़ित महिला मेरठ के एक थाने में सिपाही के तौर पर कार्यरत है। उसका निकाह 2018 में  पोलीस सिपाही आबिद के साथ हुआ था।  निकाह के बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए  प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  महिला ने जब  इस  बात से  इनकार किया, तो पति ने उसकी पिटाई की। वही एक दिन पीड़िता के देवर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और उसके कपडे फाड दिए थे।

    पीड़ित महिला ने अपने शिकायत में बताया कि, वह रात को घर में अकेली थी, तब मौके का फायदा उठाकर ससुर नजीर अहमद ने उसके साथ बलात्कार किया। वही इस बात की  किसी को  देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई, तब उसने पीड़िता पिटाई की और घर से निकाल दिया।

    महिला ने इस बात की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कर दी और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने पति,सास ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।