bjp

    Loading

    नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Elections) होने वाले हैं। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों की भी लगातार सेंधमारी और खेमेबाजी लगातार जारी है। वहीँ इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इसके साथ ही BJP में आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मौसा प्रमोद गुप्ता, प्रियंका गांधी वाड्रा की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) और नितिन अग्रवाल सहित कई बड़े नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 

    गौरतलब है कि कि मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भी BJP में पहले ही शामिल हो चुके हैं। वहीं, बीते बुधवार को ही मुलायम सिंह की बहू ने भी BJP का दामन थाम लिया था। तब केशव प्रसाद मौर्य और उत्तरप्रदेश BJPअध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

    कांग्रेस पर प्रियंका मौर्य ने लगाए थे रिश्वत मांगने के संगीन आरोप

    बता दें कि कुछ जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि ” कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को पकड़ा दिया। यह तो सरासर अन्याय है।” उन्होंने आगे अपनी बार रखते हुए कहा कि, “मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कुछ भी रिश्वत नहीं दे सकती थी।”