Former UP minister and BJP leader Atmaram Tomar found dead in his house in suspicious circumstances
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता आत्माराम तोमर (Former Minister Atmaram Tomar) शुक्रवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। बताया जा रहा कि, तोमर उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, तोमर के रिश्तेदारों के कहा है कि, उन्हें तोमर की मौत एक हत्या का मामला है। आरोपों की जांच अब यूपी पुलिस कर रही है साथ ही तोमर की मौत की वजह पता लगाने की भी जांच शुरू हो चुकी है। 

    तोमर अपने आवास पर अकेले रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तोमर के परिवार वालों के मुताबिक, उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। साथ ही, राम की स्कॉर्पियो उनके आवास से गायब पाई गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी उनके घर पर पहुंचे। इसके बाद पंचनामा कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    पुलिस ने कहा कि, अधिकारी भाजपा नेता की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। तोमर ने 1993 का चुनाव छपरौली विधानसभा से भाजपा के टिकट पर लड़े थे। 1997 में जब भाजपा ने कल्याण सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई थी तब तोमर को राज्य मंत्री बनाया गया था।