Yogi Adityanath

    Loading

    राजेश मिश्र

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) रहने वाले योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार चार साल का जश्न की तैयारियां जोरों पर है। भाजपा से लेकर सरकार तक पूरे एक सप्ताह तक इस जश्न को मनाएगी और जनता के बीच जाएगी। जहां प्रदेश मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों के मंत्री चार साल पूरा होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं, वहीं सरकार और पार्टी संगठन ने इस मौके सप्ताह भर का अभियान चलाने का फैसला किया है। 

    योगी सरकार (Yogi Government) अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने के मौके पर उपलब्धियों का रिपोर्ट सामने पेश किया। सीएम योगी भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहे है और उनका 5 साल  का कार्यकाल अगले साल समाप्त होगा। गौरतलब है कि  योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। इससे पहले कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में  भाजपा सरकारों का नेतृत्व कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कोई भी मुख्यमंत्री 3 साल से अधिक समय तक कुर्सी पर नहीं बैठा है।

    64 पन्ने की एक बुकलेट तैयार

    देश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 64 पन्ने की एक बुकलेट तैयार की है जिसका शीर्षक है ‘चुनौतियों में तलाशे अवसर’। इस किताब के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि कोरोना के समय में सरकार ने किस प्रकार चुनौतियों का अवसर में तब्दील किया जिसके चलते यूपी की विकास यात्रा जारी रह सकी है। आर्थिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए किताब में कहा गया है कि योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पर लगा बीमारू राज्य का ठप्पा हटा और पिछले 4 सालों के अंतराल में जीएसडीपी 10.9 लाख करोड़ से बढ़कर 21.73 लाख करोड़ पहुंच गई।

    मेरठ को जल्द ही मेट्रो रेल का तोहफा मिलने की उम्मीद

    चार साल पूरे होने पर जारी की जाने वाली उपलब्धियों की किताब में बताया गया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में मेट्रो रेल परियोजना पर पहले से ही काम चल रहा है। मेरठ को जल्द ही मेट्रो रेल का तोहफा मिलने की उम्मीद है वहीं गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और झांसी में लाइट मेट्रो की शुरुआत होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन जून में प्रस्तावित है जबकि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

    सभी ग्राम सभाओं में वितरित किया जाएगा बुकलेट

    बुकलेट को राज्य की सभी ग्राम सभाओं में वितरित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता इन किताबों को जनता के लिए ले जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को देंगे। इस मौके पर 19 मार्च से एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और नेता बैठक आयोजित कर आम लोगों से संवाद करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।